प्रेम नाम है मेरा प्रेम चोपड़ा, मैं वो बला हूं, जो शीशे से पत्थर को तोड़ता हूं,शराफत और ईमानदारी का सर्टिफिकेट ये दुनिया सिर्फ उन्हें देती है जिनके पास दौलत होती है. ये सुपरहिट डायलॉग जब भी सुनते हैं तो सिर्फ एक ही तस्वीर आंखों के सामने आती है और वो हैं प्रेम चोपड़ा. हीरो पर भारी पड़नेवाले प्रेम चोपड़ा ने सिनेमाजगत में विलेन का किरदार निभाकर कामयाबी की उन बुलंदियों को छुआ जहां पहुंचने का सपना हर अभिनेता का होता है. जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ तथ्य